घोरावल (सोनभद्र) । आने वाले महाशिवरात्रि मेला तथा शिव बारात निकालने के संबंध में संभ्रांत व्यक्तियों तथा मंदिर के पुजारियो व अधिकारियों की उपस्थिति में शिवद्वार मंदिर प्रांगण में संगोष्ठी की गई। एडीएम सहदेव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह, एसडीएम राजेश कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक घोरावल डॉ नरेंद्र सरोज, बिजली विभाग, नगर पंचायत घोरावल, ब्लॉक घोरावल की उपस्थिति में मीटिंग हुई। सभी बिंदुओं पर वार्ता हुई। मौजूद अधिकारियो ने कहा कि मेला सकुशल संपन्न कराया जाएगा। डीजे वालों को निर्देशित किया गया कि डीजे नहीं बजाएंगे साथ ही अश्लील गाना नहीं बजाएंगे। किसी भी धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं होगी। परंपरागत तरीके से त्यौहार को मनाया जाएगा। बैठक में शिवद्वार मंदिर में आगामी शिवरात्रि पर्व पर दस दिनों तक चलने वाले मेला में शांति व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल लगाए जाने, मंदिर व मंदिर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था के बारे में विचार-विमर्श किया गया। नायब तहसीलदार विदित तिवारी, सीएचसी अधीक्षक डा नरेंद्र सरोज, एडीओ पंचायत राम चरण मौर्य, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, शिवद्वार चौकी इंचार्ज राम ज्ञान यादव के साथ मंदिर के पुजारी सुरेश गिरी, अजय गिरी, शिवराज गिरी, अमित मिश्रा, पप्पू मोदनवाल आदि लोग रहे।