Sonbhadra News : जनपद न्यूज Live की खबर का प्रशासन ने लिया सज्ञान, रेलवे बैरियर हटाया गया
बैरिकेटिंग हटाये जाने से अब विसर्जन के लिए जाने वाली गाड़ियां आसानी से निकल सकेंगी। लोगों का कहना है कि हर साल यह बैरियर विसर्जन के समय बाधा बनता था,

sonbhadra
1:11 PM, October 19, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। धंधरौल बांध में होने वाले विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने स्थलीय निरीक्षण भी किया था और आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे। लेकिन चुर्क वार्ड नम्बर 5-6 में कटिंग के पास लगे बैरेकिंग पर प्रशासन का ध्यान नहीं गया। जनपद न्यूज Live ने इस समस्या को लेकर खबर लिखा था, जिसे सज्ञान में लेकर लोहे का लगा बैरिकेटिंग को हटा दिया गया है। बैरिकेटिंग हटाये जाने से अब विसर्जन के लिए जाने वाली गाड़ियां आसानी से निकल सकेंगी। लोगों का कहना है कि हर साल यह बैरियर विसर्जन के समय बाधा बनता था, लेकिन इस बार इसको पहले ही हटा दिया गया, यह निर्णय अच्छा है।




