Sonbhadra News : रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर प्रशासन तैयार, डायवर्जन प्लान जारी
चुनार-चोपन रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के तहत सोनभद्र रेलवे स्टेशन स्थित जोगियावीर महाल रेलवे क्रॉसिंग (लेवल क्रॉसिंग संख्या-37) पर जल्द ही रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराया जाएगा। रेलवे.....

जिलाधिकारी चर्चित गोंड.....
sonbhadra
8:15 PM, May 23, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । चुनार-चोपन रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के तहत सोनभद्र रेलवे स्टेशन स्थित जोगियावीर महाल रेलवे क्रॉसिंग (लेवल क्रॉसिंग संख्या-37) पर जल्द ही रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराया जाएगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद प्रशासन ने निर्माण कार्य की तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्माण के दौरान आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी तय कर दी गई है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि "चुनार-चोपन रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के दौरान संबंधित लेवल क्रॉसिंग को समाप्त किया जाना आवश्यक है। इसी के तहत जोगियावीर महाल रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण प्रस्तावित है। संबंधित विभागों की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरओबी निर्माण के दौरान रेलवे विभाग के अनुरोध पर क्रॉसिंग बंद किए जाने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित कराया जाएगा। हल्के वाहनों के लिए पन्नूगंज से मीरजापुर, वाराणसी और घोरावल जाने हेतु वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के तेंदू से बनौरा होते हुए बेलखुरी मार्ग निर्धारित किया गया है। वहीं भारी वाहनों और अन्य बड़े परिवहन साधनों के लिए मधुपुर मझगाई मोड़ से बनौरा होकर बेलखुरी तक वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की है, ताकि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।"
जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने कहा कि आरओबी निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।




