Sonbhadra news : सोन नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने चोपन पहुंचकर सोन नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। सोन नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने चोपन पहुंचकर सोन नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने नदी के जलस्तर मापने वाले गेज का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद छठ घाट और सोमेश्वर घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
डीएम ने अधिकारियों को नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी के किनारे और गहरे पानी में न जाने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी बागीश शुक्ला, एसडीएम रवि कुमार, सीओ रणधीर मिश्रा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे, थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता सहित राजस्व, केंद्रीय जल आयोग एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबर