Sonbhadra News : अपर आयुक्त चकबन्दी ने की चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रचलित गाँवों की समीक्षा
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के चकबन्दी प्रकिया के अन्तर्गत प्रचलित ग्रामों की प्रगति की समीक्षा अपर आयुक्त चकबन्दी अनुराग पटेल ने किया।

समीक्षा बैठक लेते अपर आयुक्त चकबन्दी अनुराग पटेल
sonbhadra
6:31 PM, November 8, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• भु-चित्र के पुनरीक्षण के स्तर पर लम्बित 20 गाँवों में कोई कार्य नहीं होने से अपर आयुक्त चकबंदी नाराज, लगाई फटकार
• भैंसवार तथा सुकृत गाँव में अनियमितताओं को दूर करते हुए चकबन्दी प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करें पूर्ण - अपर आयुक्त चकबन्दी
सोनभद्र । आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के चकबन्दी प्रकिया के अन्तर्गत प्रचलित ग्रामों की प्रगति की समीक्षा अपर आयुक्त चकबन्दी अनुराग पटेल ने किया।
समीक्षा के दौरान अपर आयुक्त चकबन्दी ने जनपद के 53 ग्रामों में प्रचलित चकबन्दी प्रक्रिया की समीक्षा की। समीक्षा मेें यह तथ्य संज्ञान में आया कि 31 ग्राम भू-चित्र के पुनरीक्षण के स्तर पर, 8 ग्राम पड़ताल स्तर पर, 2 ग्राम विनिमय अनुपात निर्धारण के स्तर पर, 5 ग्राम पुनरीक्षित वार्षिक रजिस्टर के निर्माण के स्तर पर, 2 ग्राम प्रारम्भिक योजना तैयार करने के स्तर पर, 2 ग्राम चकबन्दी योजना के पुष्टिकरण के स्तर पर, 2 ग्राम कब्जा परिवर्तन के स्तर पर तथा एक ग्राम अंतिम अभिलेख की तैयारी के स्तर पर विचाराधीन पाये गये। ग्रामवार वृहद समीक्षा में यह पाया गया कि जो 31 ग्राम भू-चित्र के पुनरीक्षण के स्तर पर लम्बित है, उनमें से मात्र 11 ग्रामों में कार्य किया जा रहा है, शेष 20 ग्रामों में कोई कार्य नही हो रहा है। इस पर अपर चकबंदी आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त किया तथा सचेत किया कि सभी ग्रामों में मानक कारगुजारी के अनुसार कार्य प्रचलित कराया जाए।
उन्होंने पड़ताल के स्तर पर लम्बित 8 गाँवों के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि हाल ही में चकबन्दी लेखपाल से चकबन्दी कर्ता पर पदोन्नति हुए कार्मिकों से पड़ताल का कार्य कराना सुनिश्चित किया जाए। वहीं दो गाँव अमोखर तथा बंधवा का विनिमय अनुपात निर्धारण किया जाना है। मानक कारगुजारी के अनुसार इनका विनिमय अनुपात 4 दिन में निर्धारित कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अन्दर प्रत्येक दशा में इनके विनिमय अनुपात का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। 5 गाँवों में पुनरीक्षित वार्षिक रजिस्टर का निर्माण किया जाना है, इसके लिए आवश्यक है कि धारा 9 के अन्तर्गत प्राप्त स्वत्व से सम्बन्धित आपत्तियों का निस्तारण करते हुए पुनरीक्षित वार्षिक रजिस्टर का निर्माण किया जाए। ग्राम बघुआरी में स्वत्व से सम्बन्धित 76 वाद लम्बित बताए गये जिस पर अपर आयुक्त ने काफी नाराजगी व्यक्त की साथ ही सम्बन्धित चकबन्दी अधिकारी को सचेत किया गया कि एक सप्ताह में वादों को ग्राम में कैम्प करते हुए निस्तारित करें।




