Sonbhadra news : अडानी फाउंडेशन सलाईबनवा द्वारा कोटा पंचायत के सलाईबनवा मे हेल्थ कैंप का आयोजन
सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, और कुल 220 लोगों की जांच कर दवा का वितरण किया गया

sonbhadra
5:25 PM, November 8, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) ग्राम पंचायत कोटा के सलाईबनवा गाँव में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत अडानी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, और कुल 220 लोगों की जांच कर दवा का वितरण किया गया,
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के सी.एस.आर. हेड मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा,आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है।
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के कंमुनिटी वालेंटियर सत्यम,राहुल कुमार, डाॅक्टर अरुण चौबे, डाक्टर एकता, बसंत, गाँव की आशा, आंगनबाड़ी और गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।




