Sonbhadra news : अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा द्वारा सलाईबनवा (कोटा) गाँव में हेल्थ कैंप का आयोजन
कोटा पंचायत के सलाईबनवा गाँव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

sonbhadra
7:15 PM, October 10, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला । ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में कोटा पंचायत के सलाईबनवा गाँव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, और कुल 166 लोगों को की जांच कर दवा का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है।
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के प्रमेश बालान, डाक्टर अरुण चौबे, आंगनबाड़ी सुमित्रा देवी, चन्द्रभान यादव, संगीनी ज्योति देबी, शांति प्रकाश और गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।




