Sonbhadra News : शाहगंज पुलिस की सक्रियता ने कुछ ही घंटों में दो नाबालिग बच्चों को किया सकुशल बरामद
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना शाहगंज पुलिस द्वारा तत्काल 3 टीमों का गठन किया गया तथा परिजनों को साथ लेकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई।

sonbhadra
10:37 PM, September 16, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । घर से बिना बताये निकले दो नाबालिक बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम शाहगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सौरभ तिवारी (15) पुत्र विवेक तिवारी एवं मुस्तफा (15) पुत्र गुड्डू निवासीगण ग्राम दुढेर (तिवारी), थाना शाहगंज, स्कूल से घर आने के बाद बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए हैं तथा वापस नहीं आए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना शाहगंज पुलिस द्वारा तत्काल 3 टीमों का गठन किया गया तथा परिजनों को साथ लेकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश एवं आवश्यक जानकारी जुटाते हुए बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास करते रहे । पुलिस की तत्परता एवं लगातार किए गए प्रयासों की वजह से देर शाम दोनों नाबालिग बच्चे सकुशल अपने घर वापस लौट आए। बाद में दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।




