Sonbhadra News : मेडिकल कॉलेज में 'एक्शन', डॉ0 तपन मंडल डिप्टी सीएमएस पद से आउट

राजकीय मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। चिकित्सकों के साथ लगातार विवादों और शिकायतों के बाद आखिरकार डॉ0 तपन मंडल को डिप्टी सीएमएस पद.......

news-img

sonbhadra

10:10 AM, April 25, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । राजकीय मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। चिकित्सकों के साथ लगातार विवादों और शिकायतों के बाद आखिरकार डॉ0 तपन मंडल को डिप्टी सीएमएस पद से हटा दिया गया और उनके स्थान पर अवनीश शाह को एल-2 का प्रभारी बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज। के प्रशासनिक फैसले के बाद मेडिकल कॉलेज के गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में उप चिकित्साधीक्षक (डिप्टी सीएमएस) पद पर तैनात रहे डॉ0 तपन मंडल को उनके पद से हटा दिया गया है। शुक्रवार को प्राचार्य डॉ0 आनंद कुमार की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ0 सुरेश कुमार द्वारा अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए डॉ0 तपन मंडल को डिप्टी सीएमएस की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके और अन्य चिकित्सकों के बीच विवाद की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। सूत्रों के अनुसार, इसको लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी। वहीं शुक्रवार को चिकित्सकों के साथ हुई बैठक में इन मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई, जिसके बाद डॉ. मंडल को डिप्टी सीएमएस पद से हटाने का निर्णय लिया गया। इस फैसले के बाद मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

प्राचार्य डॉ0 आनंद कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डिप्टी सीएमएस का कोई स्थायी पद नहीं है। पूर्व में व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी डॉ. तपन मंडल को दी गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कार्य व्यवस्था संतोषजनक ढंग से संचालित हो रही है, इसलिए अब इस पद की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डॉ0 तपन मंडल की मूल नियुक्ति असोसिएट प्रोफेसर के रूप में है और अब वह मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु चिकित्सकों को शिक्षण कार्य करेंगे।

"मेडिकल कॉलेज में डॉ0 तपन मंडल को डिप्टी सीएमएस पद से हटाए जाने के बाद प्रशासनिक सख्ती के संकेत साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों और अंदरूनी विवादों के बीच लिया गया यह फैसला व्यवस्था में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, अंदरूनी विवादों के बीच लिया गया यह फैसला आने वाले दिनों में कॉलेज की कार्यप्रणाली को किस दिशा में ले जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद मेडिकल कॉलेज में चर्चाओं का दौर जारी है।" 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.