Sonbhadra News : गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
विंढमगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र
4:59 PM, July 11, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विण्ढमगंज संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अजय मेहता को दशरथ मोड़ तिराहा, हरनाकछार से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त अजय मेहतापुत्र बृजेश्वर, लगभग 38 वर्ष,निवासी ग्राम कटौधी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र काआपराधिक इतिहास स्थानीय थाने में अनुसार मु0अ0सं0 160/2025, धारा 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम, मु0अ0सं0 95/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना विण्ढमगंज में दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विंढमगंज संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 वीर बहादुर यादव,हे0का0 ऐनुल होदा खा,हे0का0 धीरन्द्र कुमार मौजूद रहे।




