Sonbhadra news : फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में युवक गिरफ्तार
नाबालिग पीड़िता की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाने के आरोप में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
6:19 PM, October 9, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। नाबालिग पीड़िता की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाने के आरोप में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर कार्रवाई के क्रम में यह गिरफ्तारी की गई। आरोपी विकास गुप्ता पुत्र राजकुमार उर्फ राजू गुप्ता, निवासी टीचर्स कॉलोनी, अम्बेडकर नगर, रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार कर चिकित्सीय परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, कस्बा चौकी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा और कांस्टेबल सुशांत त्रिपाठी शामिल रहे।




