पुलिस के अनुसार, गत 31 अगस्त को पिपरी थाना अंतर्गत 6 वर्षीय बच्ची को टॉफी देने के बहाने झारखण्ड के गढ़वा निवासी चन्द्रेश कुमार बैठा पुत्र जगदीश बैठा ने अपहरण कर लिया था, जिस पर बच्ची के परिजनों की तहरीर पर थाना पिपरी में धारा 137(2) BNS का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सुचना पर बच्ची को सोमवार को सकुशल बरामद कर लिया गया था लेकिन अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्त को 25000/- रुपये का इनाम घोषित किया था।वहीं सोमवार की देर शाम मुखबिर से सुचना मिली कि अपहरण का वांक्षित आरोपी धौकी नाला की तरफ से आ रहा है। मुखबिर की सुचना पर मौके पर पहुँची सीओ पिपरी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर ज़ब अभियुक्त को रोकने की कोशिश की तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, वहीं पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस को घटनास्थल से एक अवैध तमंचा, 2 खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है साथ ही अभियुक्त को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है।