Sonbhadra News : परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा को युवक द्वारा जबरन उठा ले जाने का आरोप, पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज
पढ़कर अपने घर आ रही एक छात्रा को युवक द्वारा जबरन उठा लिए जाने के मामले में पुलिस ने युवक के विरूद्ध शुक्रवार को नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
sonbhadra
9:59 AM, July 20, 2024
डाला (सोनभद्र) । पढ़कर अपने घर आ रही एक छात्रा को युवक द्वारा जबरन उठा लिए जाने के मामले में पुलिस ने युवक के विरूद्ध शुक्रवार को नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना के सम्बंध में पीड़ित पिता ने चोपन थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री 16 जुलाई को दोपहर दो बजे ओबरा पीजी कालेज परीक्षा देने गई थी । परीक्षा जे बाद घर आते समय रास्ते से एक लड़का अपने कुछ साथियों के साथ डाला अचलेश्वर मंदिर के पास मेरी बेटी को जबरन स्कार्पियो में उठा कर ले गए। इस दुस्साहस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़के ने स्वमं फोन कर इस घटना की जानकारी दी । तब जाकर घटना की जानकारी परिजनों को हुई । लेकिन जब दोबारा फोन किया गया तो लड़के द्वारा किया गया नम्बर बन्द मिला । पीड़ित पिता ने तहरीर में लिखा कि लड़के द्वारा किया गया दुसाहसी कारनामा से पूरा परिवार डरा हुआ है। बेटी के पिता ने लड़की के साथ किसी अनहोनी की घटना किए जाने की आशंका जताते हुए बेटी को जल्द से जल्द लड़के के चंगुल से मुक्त कराने का गुहार लगाई है। जिसके बाद चोपन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पंकज पुत्र जगलाल निवासी डाला के विरूद्ध भा०दण्ड संहिता की धारा 87 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।




