Sonbhadra News: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
चोपन पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अपराधों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अपराधों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक कुमार पासवान पूर्व में मारपीट और जान से मारने की धमकी के एक मामले में वांछित था। पुलिस को अभियुक्त दीपक कुमार पासवान (पुत्र स्व. राजेश पासवान, निवासी ग्राम रोगही, थाना कोन, जनपद सोनभद्र) के संबंध में सूचना मिली थी। यह सूचना मु.अ.सं. 203/2026 से संबंधित एक वायरल वीडियो की जांच के दौरान प्राप्त हुई। मुखबिर ने बताया कि अभियुक्त अवैध असलहे के साथ संबंधित व्यक्तियों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से भारत ह्यूम पाइप प्लांट के पास, कोटा टोला नौटोलिया क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम दीपक कुमार पासवान, उम्र करीब 26 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की कमर में खोंसा हुआ एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इस बरामदगी के आधार पर थाना चोपन में मु.अ.सं. 211/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त दीपक कुमार पासवान का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना पिपरी में मु.अ.सं. 203/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।