Sonbhadra News : यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी गिरफ्तार
ओबरा थाना क्षेत्र में एक पाँच साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने पॉस्को में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

sonbhadra
2:42 PM, September 10, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा थाना क्षेत्र में एक पाँच साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने पॉस्को में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के अनुसार, बुधवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ लैंगिक उत्पीड़न किया।
बच्ची रोते हुए घर लौटी और आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की लिखित शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 65(2) लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 की धारा 5m और 6 दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सकीय जांच एवं उपचार के लिए भेजा गया है।




