Sonbhadra News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर शरीरिक सम्बन्ध बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

sonbhadra
4:13 PM, March 25, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । शादी का झांसा देकर शरीरिक सम्बन्ध बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 15 मार्च को पीड़िता द्वारा थाना ओबरा पर एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर यह आरोप लगाया गया कि उसी गांव के निवासी पारस गोंड पुत्र स्व0 गिरधारी गोंड द्वारा उसे शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाया गया। पीड़िता के अनुसार, अभियुक्त पूर्व से विवाहित होने के बावजूद उसे विवाह का आश्वासन देता रहा, किन्तु बाद में शादी से मुकर गया तथा गांव छोड़कर फरार हो गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-49/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त पारस गोंड (25) पुत्र स्व0 गिरधारी गोंड निवासी पनारी टोला फफराकुंड थाना ओबरा को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।



