Sonbhadra News : आला कत्ल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
मंगलवार की रात्रि में हत्या के बाद पुलिस हिरासत में लिए पति को पूछताछ के बाद आरोपी के निशान देही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है।

sonbhadra
6:26 PM, March 26, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला महुआवारी निवासनी सुमन की मंगलवार की रात्रि में हत्या के बाद पुलिस हिरासत में लिए पति को पूछताछ के बाद आरोपी के निशान देही पर सब्बल के साथ बरन नदी जानें वाले मार्ग से बुधवार की रात गिरफ्तार कर मु0अ0स0-32/26 धारा-105 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त कन्हैया पुत्र केवल राम उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कुसमहा थाना म्योरपुर अपने ससुरार ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला महुआवारी थाना बीजपुर में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। जिसके विरूद्ध पुलिस कार्रवाई कर मा0 न्यायालय में पेश किया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह यादव, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे ।




