Sonbhadra News :आश्वासन के बाद काम पर लौटे लेखपाल: दुद्धी में कामकाज बहाल
अश्वसन के बाद काम पर लौटे लेखपाल: दुद्धी में कामकाज बहाल

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
11:47 AM, October 11, 2026
अश्वसन के बाद काम पर लौटे लेखपाल: दुद्धी में कामकाज बहाल
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ कार्य बहिष्कार, तहसील अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने दी जानकारी
दुद्धी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व की लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक और उनके सकारात्मक आश्वासन के बाद प्रदेश भर सहित दुद्धी तहसील में भी लेखपालों का कार्य बहिष्कार और चरणबद्ध आंदोलन पूरी तरह समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री से मिले भरोसे के बाद सभी लेखपाल काम पर लौट आए हैं, जिससे तहसीलों में हफ्तों से ठप पड़ा कामकाज एक बार फिर बहाल हो गया है।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ दुद्धी के तहसील अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने लेखपालों की जायज मांगों पर बेहद संवेदनशीलता से विचार करने और उन्हें जल्द पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया है। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश और मुख्यमंत्री के भरोसे के बाद संगठन ने व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए आंदोलन को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्णय लिया है।
तहसील में बढ़ी चहल-पहल, लंबित कार्यों का निपटारा शुरू-
कार्य बहिष्कार खत्म होने और लेखपालों के बस्ते संभालने से दुद्धी तहसील में एक बार फिर रौनक लौट आई है। आंदोलन स्थगित होने से सबसे बड़ी राहत आम जनता और छात्र-छात्राओं को मिली है। तहसील अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि काम पर लौटते ही लेखपालों ने आम जनमानस की दिक्कतों को देखते हुए आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन, वरासत दर्ज करने और भूमि विवादों से जुड़े लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना शुरू कर दिया है




