Sonbhadra News : स्टेट हाइवे पर हादसा, ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक घायल
वाराणसी से सवारियों को लेकर छत्तीसगढ़ जा रही स्लीपर कोच बस वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर ओवर स्पीड के कारण हादसे का शिकार हो गई, हादसे में बस चालक घायल हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-.......

sonbhadra
3:52 PM, February 25, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । वाराणसी से सवारियों को लेकर छत्तीसगढ़ जा रही स्लीपर कोच बस वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर ओवर स्पीड के कारण हादसे का शिकार हो गई, हादसे में बस चालक घायल हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर स्थानीय निवासियों की भीड़ जमा हो गई वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, 56 यात्रियों को लेकर वाराणसी से छत्तीसगढ़ जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस शक्तिनगर-शक्तिनगर स्टेट हाइवे स्थित राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बिच्छी गांव के पास पहुंची तभी उसके ठीक आगे चल रहे ट्रक के ड्राइवर द्वारा ब्रेक मारने से पर पीछे से टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सड़क के बदल में लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में बस चालक मुन्ना पाल जख्मी हो गया। हालांकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल ड्राइवर को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया। जबकि सभी यात्री दूसरी बस के माध्यम से अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
वहीं यात्रियों बैढन निवासी रामदेव
और बीजपुर अमित कुमार ने बताया कि "घटना के समय वो सो गए थे टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि वो सब सहम गए थे, उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद दिया।




