Sonbhadra News : प्रकाश कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनाया गणतंत्र दिवस
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर चोपन नगर स्थित प्रकाश कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया।

sonbhadra
7:50 PM, January 26, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर चोपन नगर स्थित प्रकाश कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी प्रांत के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में तथा बड़ी संख्या में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं के तत्वावधान में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया गया और उपस्थित विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के अवसर पर विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व, भारतीय संविधान की मूल भावना तथा स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के अमर बलिदान के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। युवाओं को संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




