Sonbhadra News : ABVP की समीक्षा बैठक समाप्त, आगामी योजनाओं पर चर्चा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला की जिला समीक्षा योजना बैठक आज चुर्क स्थित सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश मंत्री शिवम सिंह प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित रहे।

sonbhadra
6:02 PM, April 9, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनभद्र जिला की जिला समीक्षा योजना बैठक आज चुर्क स्थित सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश मंत्री शिवम सिंह प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला स्तर पर विगत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी समय की संगठनात्मक योजनाओं पर गहन चर्चा हुई। श्री शिवम सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं विद्यार्थियों के हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र निर्माण एवं छात्र हितों के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है। बैठक में संगठन विस्तार, छात्र-समस्याओं के समाधान, महाविद्यालय इकाइयों की सक्रियता तथा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने का संकल्प लिया और आगमी सत्र 2026-27 हेतु योजना बनाई।
इस दौरान प्रदेश मंत्री शिवम सिंह, जिला प्रमुख डॉक्टर पीके वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन निषाद,ललितेश, मिश्रा, अनमोल सोनी,मृगांक दुबे,आशुतोष, सविता राज, राज सिंह, अभय सिंह, जय विश्वकर्मा, योगेश श्रीवास्तव, अनिकेत राय, राजवीर यादव, सुधांशु सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



