Sonbhadra News : फरार चल रहा पास्को एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के जुड़िया चौराहे से पुलिस ने पोक्सो एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

sonbhadra
7:20 PM, March 28, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जुड़िया चौराहे से पुलिस ने पोक्सो एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। घोरावल कोतवाली मे धारा 137(2), 64(2) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत आरोपित अंकित कुमार पुत्र राजेश बिन्द निवासी ग्राम ककरहवा महुअरिया, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मीरजापुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को शनिवार को जुड़िया चौराहा से उपनिरीक्षक चौकी इंचार्ज घोरावल त्रिभुवन राय व कांस्टेबल सुरेंद्र प्रजापति की टीम ने गिरफ्तार किया।



