Sonbhadra News : पाक्सो एक्ट और हत्या के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
सीओ ने बताया कि आरोपी तथा मृतका के बीच विगत लगभग दो माह से प्रेम संबंध चल रहा था l उन्होंने बताया कि इसी बीच आरोपी को शक हो गया कि मृतका किसी अन्य लड़के से भी बातचीत करने लगी है ।

sonbhadra
5:28 PM, October 3, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । जनपद सोनभद्र में पुलिस ने शनिवार को पाक्सो एक्ट और हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया l उक्त जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी l
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय ने बताया कि हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत साऊडीह के जंगल में विगत 26 सितंबर को एक 17.5 वर्षीया लड़की का शव मिला था l उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जाँच के बाद आरोपी मनोज उर्फ मुन्ना , निवासी हथवानी 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया । सी ओ ने बताया कि आरोपी तथा मृतका के बीच विगत लगभग दो माह से प्रेम संबंध चल रहा था l उन्होंने बताया कि इसी बीच आरोपी को शक हो गया कि मृतका किसी अन्य लड़के से भी बातचीत करने लगी है जिससे नाराज होकर उसने अपनी प्रेमिका का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी l उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है l




