Sonbhadra News : शौच करने गया युवक नाले में गिरा, मौत
सूरज कुमार सोमवार की दोपहर शौच करके चमराखाडी नाला में पानी छुने गया ही था कि पैर फिसलने से गहरा पानी में चला गया, जिससे डुबने से मौत हो गई। दो भाईयों में छोटा था जो अविवाहित था।

sonbhadra
5:52 PM, November 16, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड टोला परह निवासी सुरज कुमार 22 वर्ष पुत्र सोमारु राम का सोमवार की दोपहर बाद पैर फिसलने से चमरमाडी नाला में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच कर शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुध्दी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सूरज कुमार सोमवार की दोपहर शौच करके चमराखाडी नाला में पानी छुने गया ही था कि पैर फिसलने से गहरा पानी में चला गया, जिससे डुबने से मौत हो गई। दो भाईयों में छोटा था जो अविवाहित था।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शौच के दौरान पानी छूते समय पैर फिसलने से सूरज कुमार का नाले में डुबने से मौत होने की सूचना मिला है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जायेगा।




