Sonbhadra News : मछली मारने गये युवक की रिहंद डैम में डूबने से मौत
म्योरपुर थाना के रासपहरी गांव निवासी एक युवक की रिहंद डैम में मछली मारने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।
sonbhadra
2:23 AM, October 16, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव निवासी एक युवक की रिहंद डैम में मछली मारने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रामनरेश (42 वर्ष) पुत्र स्व० बंधु गत दिन डढ़ियरा गांव में रिहंद जलाशय में मछली मारने गया था लेकिन वहां से वापस घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने उक्त युवक का रिहंद जलाशय में उतराया देखा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हेमंत सिंह ने शव को पानी से निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।




