Sonbhadra News : नानी के दसवाँ में आये युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रॉबर्ट्सगंज की तरफ़ जा रही तेज रफ़्तार कार अचानक दाहिने तरफ चली गयी और धक्का मारते हुए खेत में पलट गयी धक्का लगने से शिवम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
sonbhadra
6:30 PM, February 9, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के भरकवाह गाँव के समीप रमयी पट्टी, मिर्ज़ापुर निवासी शिवम जायसवाल पुत्र प्रकाश जायसवाल उम्र लगभग 18 वर्ष थाना देहात कोतवाली मीरजापुर जो अपने ननिहाल करमा अपने नानी के दशवां कार्यक्रम में सम्मलित होने आया हुआ था कुछ कार्य से पगिया रोड पर गया था वापस आते समय मिर्ज़ापुर की तरफ़ से रॉबर्ट्सगंज की तरफ़ जा रही तेज रफ़्तार कार अचानक दाहिने तरफ चली गयी और धक्का मारते हुए खेत में पलट गयी धक्का लगने से शिवम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि शिवम बहनों में एकलौता भाई था । मौत की सूचना मिलते ही उसके माँ व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल होआई । उसके पिता प्रकाश जायसवाल अयोध्या में दुकान किये है। शिवम भी अपने पिता के साथ रहता था ।नानी के मौत की सूचना पर आया हुआ था। दशवा के कार्यक्रम में बाल बनवा कर किसी काम से पगिया रोड गया था वापस आते समय हादसा हो गया ।सूचना पर तत्काल पहुचीं करमा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए राबर्ट्सगंज भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।




