Sonbhadra news : सीढ़ियों के पास खड़ा युवक अचानक तालाब में गिरा, रेस्क्यू में जुटी पुलिस और फायर टीम
नगर में विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास स्थित रामसरोवर तालाब में गुरुवार शाम युवक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
नगर में विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास स्थित रामसरोवर तालाब में गुरुवार शाम युवक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया।

शांतनु कुमार
सोनभद्र। नगर में विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास स्थित रामसरोवर तालाब में गुरुवार शाम युवक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में युवक की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
बताया गया कि हमीद नगर निवासी आरिफ उर्फ पाशा (30) पुत्र वाजिद अहमद शाम करीब चार बजे तालाब के पास आया था। स्थानीय लोगों के अनुसार सीढ़ियों के पास खड़े रहने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पानी में गिर गया। युवक के तालाब में गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस व अग्निशमन टीम तलाश में जुटी थी। SDRF टीम के भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में शामिल होने की जानकारी मिली है। युवक के तालाब में गिरने की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सम्बंधित खबर