Sonbhadra News : ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दो घायल
थाना चोपन क्षेत्र के गुरमुरा ताराचंडी मोड़ के पास एक ट्रेलर ने स्कूटी में जबरदस्त टक्कर मार दी।जिसमें स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए।

sonbhadra
10:46 PM, October 1, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला । थाना चोपन क्षेत्र के गुरमुरा ताराचंडी मोड़ के पास एक ट्रेलर ने स्कूटी में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए।
मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की शाम समय करीब 6:30 बजे एक स्कूटी पर सवार तीन व्यक्ति हीरा खरवार (35वर्ष) पुत्र धनपाल निवासी सलईबनवा पश्चिम थाना चोपन, अमर सिंह (32वर्ष) खरवार पुत्र राम प्रसाद खरवार निवासी कैमापान व वीरेंद्र सिंह खरवार (26वर्ष) पुत्र रामराज निवासी सलईबनवा, सलईबनवा से कैमापान अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे कि गुरमुरा के पास एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी पर सवार हीरा खरवार की मौके पर ही मौत हो गई और स्कूटी सवार अमर सिंह खरवार व वीरेंद्र सिंह खरवार घायल हो गए ।
स्थानीय लोगों की सहयोग से स्कूटी सवार घायलों को सीएचसी चोपन भेजवा दिया गया। वहीं घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रेलर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।




