Sonbhadra News :डेढ़ वर्षीय बच्ची के अगवा का प्रयास विफल,अपहरणकर्ता से भिड़ी महिला
बच्चे के साथ छुपे व्यक्ति से लड़कर एक महिला ने मासूम को बचाया, बच्चे को लेकर भागने का प्रयास असफल

sonbhadra
7:32 PM, January 11, 2026
बच्चे के साथ छुपे व्यक्ति से लड़कर एक महिला ने मासूम को बचाया, बच्चे को लेकर भागने का प्रयास असफल
दुद्धी, सोनभद्र।कस्बे के रामनगर वार्ड नंबर 7 में शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक डेड वर्षीय बच्चे को अज्ञात व्यक्ति द्वारा लेकर भागने का प्रयास उस समय असफल हो गया ज़ब पड़ोस की एक महिला की नजर उस पर पड़ गई। बच्चे को लेकर छुपे व्यक्ति को देख महिला ने बहादुरी दिखाते हुए उस व्यक्ति से भीड़ गई और शोर मचाने लगी, बच्चे को लिए व्यक्ति भी उक्त महिला लड़ने लगा लेकिन शोर -गुल सुनकर कुछ लोगों के आने की आहट से वह घबरा गया और महिला बच्चे को बचाने में सफल हो गई। हालांकि महिला खुद घायल हो गई लेकिन बच्चे को बचाने में सफलता प्राप्त कर ली। घटना के बाबत बच्चे के पिता रजनीकांत ने बताया कि डेढ़ वर्षीय अनव जायसवाल पुत्र रजनीकांत जायसवाल निवासी रामनगर जो देर शाम घर के बाहर खेल रहा था, उसकी मां घर के अंदर खाना बना रही थी ,इसी दौरान घर के पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति आया और आनव को उठाकर भागने लगा, इसी दौरान पड़ोस की रहने वाली आनव की चाची बाथरूम करने पीछे गई थी, बच्चे की आवाज सुन उसे लेकर किसी को भागते हुए देखा तुरंत उसने उसे रोकने का प्रयास किया और बालक को पकड़ कर बचाने का प्रयास की तभी उस अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया ,इस बीच महिला तेज तेज आवाज में चिल्लाने लगी आवाज सुनकर आसपास के लोग पीछे की ओर दौड़कर पहुंचने लगे यह देख वह व्यक्ति किसी तरह बालक को छोड़कर भाग गया देखते देखते वहां काफी भीड़ लग गया और सभी ने तुरंत घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया, इस बीच घर वालों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को बुलाया तथा पूरा घटनाक्रम को बताया पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना देकर मामले की जांच कर रही है




