Sonbhadra News : पेड़ से लटकता मिला युवती का शव
ग्राम पंचायत बरवें के खैराडीह गांव में गुरुवार की सुबह एक कक्षा 10 की छात्रा का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला।
sonbhadra
6:58 PM, September 5, 2024
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । ग्राम पंचायत बरवें के खैराडीह गांव में गुरुवार की सुबह एक कक्षा 10 की छात्रा का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला।
शव की पहचान ग्राम खैराडीह निवासी शकुंती (15) के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि शकुंती बुधवार को दोपहर बाद बिना किसी जानकारी के घर से निकली थी और फिर घर वापस नहीं लौटी। जब देर शाम तक शकुंती का पता नहीं चला, तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पूरी रात गुजरने के बाद, गुरुवार की सुबह खेतों की ओर जाते हुए लोगों ने ईमली के पेड़ पर लटकते हुए शव को देखा।
शकुंती की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी और वह दो भाइयों के बीच एक बहन थी। शव मिलने की सूचना के बाद आस-पास के लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। बभनी पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया।
प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी




