Sonbhadra News : एक वारंटी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
विंढमगंज पुलिस की कार्यवाई,विभिन्न मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सोनभद्र
4:04 PM, July 10, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज थाना पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष विंढमगंज के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस टीम ने ग्राम पतरिहा निवासी बलवंत पुत्र स्व. राम किशोर उर्फ रामू (लगभग 46 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2005 के मुकदमे में न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विंढमगंज थाने में पूर्व से भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में भी कार्रवाई की जा चुकी है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव तथा कांस्टेबल प्रियांशु तिवारी की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने फरार वारंटियों और वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान को आगे भी लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।




