Sonbhadra News : साधु के वेश में ठगी का अनोखा कारनामा, सुनकर पुलिस भी हैरान, पढ़ें पूरी खबर
कहानी फिल्मी मगर हकीकत है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। हैरान करने वाली यह घटना जब पुलिस के सामने आई तो पुलिस भी सन्न रह गयी।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
कहानी फिल्मी मगर हकीकत है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। हैरान करने वाली यह घटना जब पुलिस के सामने आई तो पुलिस भी सन्न रह गयी।

आनंद चौबे/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
सोनभद्र । कहानी फिल्मी मगर हकीकत है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। हैरान करने वाली यह घटना जब पुलिस के सामने आई तो पुलिस भी सन्न रह गयी।
सोनभद्र पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो ऐसे परिवार को चिंहित करते हैं जिनके घर से कोई बेटा, बेटी अथवा अन्य परिजन लंबे समय से लापता हो। इसके बाद गिरोह पूरी योजना बनाकर साधु अथवा अन्य वेश धारण कर परिवार तक पहुंचते हैं।
ऐसे ही मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक बर्मा ने बताया कि रामसूरत साहनी के साले का बेटा करीब 13 वर्षों से लापता था। इसी दौरान नाग पंचमी के अवसर पर दो व्यक्ति साधु के वेश में मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र स्थित पिपरझर पहुंचे। दोनों व्यक्तियों द्वारा परिवार के लोगों से संपर्क कर स्वयं को 13 वर्षों से लापता युवक बताया गया तथा परिवार एवं रिश्तेदारों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया।
आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से परिवार की भावनाओं का फायदा उठाते हुए कथित युवक के परिवार से मिलने पर रोने का नाटक किया गया तथा लंबे समय बाद परिवार से मिलने की भावनात्मक स्थिति उत्पन्न की गई। बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए परिवार के लोगों को एक मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया। मामला सफल होते देख गिरोह के सदस्य परिवार को विंध्याचल बुलाया। परिवार के लोग लापता बेटे के मिलने की उम्मीद में लिए विंध्याचल पहुंच गए, जहां आरोपियों द्वारा कथित युवक को परिवार का बेटा साबित करने के लिए उसके शरीर पर मौजूद बताए जा रहे निशान भी दिखाए, ताकि परिजनों को उसकी पहचान के संबंध में विश्वास हो सके।
इसके पश्चात कथित युवक द्वारा अपने गुरु की आज्ञा का हवाला देते हुए घर जाने से इनकार कर दिया गया और गुरु को दक्षिणा एवं भंडारे के नाम पर 4 हजार लोगों को 4 बार भोजन कराने की बात कही गई। इसके लिए परिवार से 6 लाख रुपये की मांग की गई।
इतनी बड़ी रकम सुनकर परिवार के होश उड़ गए। जब परिवार अपनी गरीबी की मजबूरी बताने लगे तो आरोपियों द्वारा रुपये नहीं देने पर परिवार में गंभीर बीमारियां होने तथा परिवार के पूरी तरह बर्बाद होने जैसी बातें बताई गयी।
पीड़ित परिवार लगातार इतनी बड़ी रकम जुटाने में खुद को असहाय बताता रहा लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा, लेकिन बाद में मामला 5 लाख रुपये में तय हो गया।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार लापता बेटे को वापस पाने की उम्मीद में परिवार आरोपियों की बातों में आ गया और 5 लाख रुपये जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया। परिवार द्वारा पशु, मकान एवं जमीन तक गिरवी रखकर रुपये जुटाने की बात सामने आई है। इसके बाद आरोपियों द्वारा परिवार को अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर लगातार रुपये की मांग की जाती रही।
परिवार द्वारा विंध्याचल पहुंचकर रुपये देने की बात कहने पर आरोपियों द्वारा अपना स्थान बदलते हुए मुगलसराय की ओर होने की बात कही गई। बाद में कथित युवक द्वारा खाते में केवल 1 लाख रुपये भेजने की बात कही गई। परिवार के एक सदस्य द्वारा आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में 1 लाख रुपये भेज दिया गया। जिसके बाद आरोपियों द्वारा पुनः 01 लाख रुपये से अधिक की मांग करते हुए गुरु को दक्षिणा देने का हवाला दिया गया।
लगातार बढ़ती मांग एवं संदिग्ध गतिविधियों से परेशान होकर परिवार हिम्मत जुटाकर थाना चोपन पुलिस को सूचना दिया।
इस तरह की शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय होकर थाना चोपन पर मु.अ.सं. 347/2026 धारा 319(2), 318(4), 308(5), 111(2)B, 11(4), 351(3), BNS का अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गिफ्तार आरोपियों द्वारा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी इस प्रकार की ठगी किए जाने की बात बताई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -
1. सूरा गोसाई पुत्र छोटकऊ उम्र करीब 46 वर्ष निवासी खमउआ, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर।
2. सिंटू पुत्र भाई उम्र करीब 29 वर्ष निवासी पूरे तिवारी, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर।
3. सेहालू उर्फ सेलू पुत्र छोटकऊ उम्र करीब 66 वर्ष निवासी खमउआ, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर।
4. मंगल प्रसाद पुत्र भगेलू गोसाई उम्र करीब 29 वर्ष निवासी पूरे तिवारी, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर।
इस तरह के ठगी के अनोखे मामले में पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है गिरोह कहाँ कहाँ और किससे ठगी किया है और गिरोह कहाँ तक फैला हुआ है।
सम्बंधित खबर