Sonbhadra News : शिक्षक दिवस पर 'एक पेड़ गुरु के नाम'
राजा बलदेव दास बिरला सोन घाटी इंटर कॉलेज सलखन के प्रांगण में गुरमा रेंज द्वारा 'एक पेड़ गुरु के नाम' कार्यक्रम के तहत पीपल के पेड़ का वृक्षारोपण किया ।

sonbhadra
12:50 PM, September 5, 2024
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । गुरमा वन रेंज के अंतर्गत राजा बलदेव दास बिरला सोन घाटी इंटर कॉलेज सलखन के प्रांगण में गुरमा रेंज द्वारा 'एक पेड़ गुरु के नाम' कार्यक्रम के तहत पीपल के पेड़ का वृक्षारोपण किया । वन क्षेत्र अधिकारी पवन सचान व विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ल द्वारा पीपल के पेड़ का वृक्षारोपण किया गया इस मौके पर गुरमा रेंज के वन दरोगा अवधेश सिंह वनरक्षक रिशिपाल विद्यालय के शिक्षक बृजेश चतुर्वेदी आदि लोग मौके पर रहे तथा लगाए गए पीपल के पेड़ के संरक्षण व संवर्धन के लिए संकल्प लिया ।




