Sonbhadra news : बालू के अवैध खनन व परिवहन में एक ट्रैक्टर धराया, पुलिस ने किया सीज
बालू खनन कर परिवहन किए जाने की सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

sonbhadra
8:21 PM, September 8, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव के समीप मलिया नदी से मंगलवार की अलसुबह करीब चार बजे अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन किए जाने की सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस की आहट मिलते ही नदी से बालू लादकर निकल रहे कई ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए।
इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को धर दबोचा पुलिस द्वारा पकड़े जाने के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई और उसे सीज करते हुए अग्रिम कारवाई में जुट गई।
थानाध्यक्ष विंढमगंज रविकांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। वाहन को सीज कर दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। किसी भी सूरत में अवैध खनन व परिवहन नही होने दिया जायेगा।




