Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी.
चोपन थाना क्षेत्र के काशीराम आवास कॉलोनी में बुधवार शाम एक किशोरी द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
चोपन थाना क्षेत्र के काशीराम आवास कॉलोनी में बुधवार शाम एक किशोरी द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के काशीराम आवास कॉलोनी में बुधवार शाम एक किशोरी द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय खुशी परवीन पुत्री तरवेज आलम निवासी काशीराम आवास, थाना के पीछे, चोपन ने अपने घर में फांसी लगा ली। जानकारी होते ही परिजन तत्काल उसे सीएचसी चोपन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस लोढ़ी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात करीब 8:10 बजे खुशी परवीन को अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान उसकी मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लोगों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया पारिवारिक मतभेद जैसी कोई वजह हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला