Sonbhadra News : 12वीं की छात्रा गौरी को सांकेतिक रूप से बनाया गया एक दिन का सीओ सिटी
डी.ए.वी. सीनियर सेकेन्ड्री चुर्क की 12वीं की छात्रा गौरी को एक दिन का सीओ सिटी बनाया गया । इस दौरान गौरी ने कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर समय पर निस्तारण करने का निर्देशित दिया।

sonbhadra
6:12 PM, October 9, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क। शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्रेरणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरूकता लाने के क्रम में डी.ए.वी. सीनियर सेकेन्ड्री कॉलेज चुर्क में बारहवीं कक्षा में अध्यनरत एक मेधावी छात्रा गौरी पाराशर पुत्री गौतम पाराशर को आज बुधवार को सांकेतिक रूप में एक दिन की क्षेत्राधिकारी नगर नियुक्त किया गया । बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर कार्यलय में एक दिन की क्षेत्राधिकारी द्वारा आए ये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।




