Sonbhadra News : चोरी के 37 टन कोयला लदे ट्रक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
चोरी के 37 टन कोयला लदे ट्रक के साथ पिपरी पुलिस ने एक तस्कर कोई गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। वहीं ट्रक मालिक सहित दो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

sonbhadra
10:48 PM, November 16, 2024
आनन्द कुमार चौबे/मनोज वर्मा (संवाददाता)
सोनभद्र । चोरी के 37 टन कोयला लदे ट्रक के साथ पिपरी पुलिस ने एक तस्कर कोई गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। वहीं ट्रक मालिक सहित दो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
कोयला खदानों से निकलने वाले कोयले की चोरी और तस्करी के विरुद्ध एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश के क्रम में चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरूवार कोई खनन विभाग व थाना पिपरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन मोड़ रेनुकूट से 100 मीटर आगे सड़क पर कस्बा रेनुकूट से चोरी का 37 टन कोयला लदा ट्रक पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालक अतवारी लाल भारती पुत्र लाल बहादुर भारती निवासी ग्राम कुलडोमरी खोड़िया-अनपरा को गिरफ्तार किया है। जबकि कोयला चोरी में संलिप्त वाहन स्वामी पंकज कुमार जायसवाल पुत्र लालमणि जायसवाल निवासी ग्राम आदर्श नगर औड़ी मोड़-अनपरा व सुनील पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात के विरुद्ध भी FIR दर्ज किया गया है। गिरफ्तार व वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पिपरी पर धारा 303(2), 317(2), 61 बी0एन0एस0 व 3/5 सार्वजनिक सम्पत्ती नुकसान निवारण अधिनियम व 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी व गिरफ्तार करने वाली टीम -
1. प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी विश्वनाथ प्रताप सिंह
2. खान निरीक्षक मनोज कुमार
3. उ0नि0 नरेन्द्र कुमार राय थाना पिपरी




