Sonbhadra news : वध के लिए ले जाया जा रहा 25 गोवंश के साथ एक तश्कर गिरफ्तार
चारों ओर से घेराबंदी कर एक पशु तश्कर रामविचार निवासी बेलझ थाना चोपन को गिरफ्तार करते हुए 25 गोवंश को मुक्त कराया गया।

sonbhadra
7:06 PM, November 1, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ मुखबिरी सूचना पर कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के अमिला धाम जंगल के रास्ते से रविवार की भोर में 25 गोवंश को क्रुरता पूर्वक मारते पीटते झारखंड की ले जाया जा रहा मुखबिरी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा समेत फोर्स मौके पर पहुंच कर चारों ओर से घेराबंदी कर एक पशु तश्कर रामविचार निवासी बेलझ थाना चोपन को गिरफ्तार करते हुए 25 गोवंश को मुक्त कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि रविवार की भोर में अमिला धाम जंगल के रास्ते कुछ पशु तश्कर मवेशियों को क्रुरता पूर्वक हांक कर लें जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच घेराबंदी कर मवेशियों को मुक्त कराया जहां से एक पशु तश्कर को गिरफ्तार कर नाम पता पुंछने पर रामविचार निवासी बेलछ थाना चोपन बताया जिसे सुसंगत धारा में चालान कर दिया गया।




