Sonbhadra News : हाइवे पर छोटी सी चूक बना दुर्घटना का कारण, कोई जनहानि नहीं
हाइवे पर बीच सड़क अचानक ब्रेक लगाना इनोवा चालक के साथ दो हाइवा चालकों को भारी पड़ गया । छोटी चूक बड़े हादसे का कारण बन गयी।

दुर्घटना के बाद जुटी भीड़
sonbhadra
8:58 PM, January 17, 2025
जयनाथ मौर्य (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । हाइवे पर बीच सड़क अचानक ब्रेक लगाना इनोवा चालक के साथ दो हाइवा चालकों को भारी पड़ गया । छोटी चूक बड़े हादसे का कारण बन गयी। मधुपुर दक्षिणी तिराहे के समीप गाजीपुर से मधुपुर के समीप भवानीपुर गांव जाने के लिये अचानक मुड़ने की जगह कार चालक ने ब्रेक लगा दिया, पीछे से आ रही हाइवा ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे दोनों की टक्कर तो बच गयीं लेकिन हाइवा के पीछे आ रही हाइवा की रफ्तार तीब्र थी जिसकी बजह से सामने की टक्कर से बचने के लिये दाहिने तरफ डिवाडर और हाइवा के बीच मे घुसा दिया । साइड से हाइवा में टकराते हुये निकल गया और उसी गति से चला गया । टक्कर से कार के पीछे खड़ी हाइवा का शीशा आगे खड़ी कार पर उखड़ कर गिर गया जिसके कारण इनोवा कार का पिछला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया । इस दुर्घटना के बाद करीब दो घण्टे तक आवागमन सिंगल लेन से पुलिस द्वारा संचलित कराया गया । किसी तरह हाइवा को हटा कर यातायात सुचारू रूप से बहाल किया गया ।। एक छोटी सी लापरवाही हाइवे पर बड़े खतरे में तब्दील होने पर किसी जान पर तो नहीं बनी लेकिन तीन वाहनों के छतिग्रस्त होने के साथ यातायात प्रभावित काफी कर दी ।




