Sonbhadra news : सेवानिवृत्त होने वाले को शॉल व उपहार भेंट कर की भावभीनी विदाई
सोनभद्र से अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर कुल 02 पुलिसकर्मी सेवानिवृत हुए।

sonbhadra
5:09 PM, September 30, 2025
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क। आज जनपद सोनभद्र से अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर कुल 02 पुलिसकर्मी सेवानिवृत हुए । इस अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र,अभिषेक वर्मा द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम, व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले उपनिरीक्षकगण को शुभकामनायें दी गई सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की सूची:1.उ0नि0 परिवहन रामअनुज सिंह 2. उ0नि0ना0पु0 लालता प्रसाद ।




