Sonbhadra news : मुहर्रम पर चुर्क में निकला अकीदत और सम्मान का जुलूस, भाईचारे का दिया संदेश
10वीं मुहर्रम का जुलूस अकीदत और सम्मान के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

sonbhadra
8:00 PM, June 26, 2026
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत चुर्क में 10वीं मुहर्रम का जुलूस अकीदत और सम्मान के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए हक, इंसाफ, सच्चाई, सब्र और इंसानियत का संदेश दिया।
मुहर्रम के मौके पर निकला जुलूस कर्बला से शुरू होकर चुर्क मार्केट होते हुए वापस कर्बला पहुंचा। जुलूस के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। रास्ते में जगह-जगह शरबत और सिन्नी (प्रसाद) की व्यवस्था की गई थी, जहां लोगों ने सेवा भाव से व्यवस्थाएं संभालीं।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चुर्क चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव अपने हमराहियों के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे। जुलूस के मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन सईद कुरैशी, असलम, मुजीब खान, सोनू खान रियाज खान, खुर्शीद आलम, इत्यादि लोग मौजूद रहे मुहर्रम का जुलूस अकीदत, आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण के साथ सम्पन्न हुआ।




