Sonbhadra news : नशे में धूत होकर कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतारने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
मौत के घाट उतारने वाले अभियुक्त करजी मोड पर भागने के फिराक में खड़े मिले जिन्हें पकड़ कर पूछताछ की गई तो दोनों व्यक्तियों द्वारा कबूल किया ।

sonbhadra
9:45 PM, August 14, 2025
रवींद्रनाथ पाठक (संवाददाता)
जुगैल सोनभद्र । जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अगोरी खास टोला करजी थाना जुगैल द्वारा सूचना दिया गया मेरे पिता रमई को बाबूलाल पुत्र बंधु जो मेरे ही घर के बगल का है लाठी डंडा से मारकर हत्या कर दिया है जिस पर थाना जुगैल मु0 अ0 स0 90/25 धारा105 bns पंजीकृत किया गया, दौरान विवेचना निरीक्षण घटनास्थल पोस्टमार्टम की अवलोकन से मृतक के सर मैं कुल्हाड़ी की चोट पाए जाने पर धारा 103 (1) bns में तरमीम करते हुए अभियुक्त गण की तलाश की गई तो अभियुक्त बाबूलाल पुत्र बंधु उपरोक्त व उसका दामाद टोला तेलिया थाना जुगैल दोनों आज दिनांक 14/8/2025 को करजी मोड पर भागने के फिराक में खड़े मिले जिन्हें पकड़ कर पूछताछ की गई तो दोनों व्यक्तियों द्वारा कबूल किया गया की बाबूलाल का रमई से झगड़ा होने पर पहले बाबूलाल ने लाठी से मारा उसके बाद उसके दामाद द्वारा कुल्हाड़ी से तीन कुल्हाड़ी सर में मार दिया गया अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा जा रहा हैै पूूूछने पर बाबूलाल ने बताया कि वह अपने घर पर था कि रमई आया और कहने लगा कि तुम्हारे वजह से मेरी पत्नी चली गई उसे लेने गया था वह नहीं आई मेरा 1500 रुपया खर्च हुआ है उसे दो रमई करीब 2 महीने पहले पत्नी के साथ मारपीट किया था मृतक को शक था कि उसकी पत्नी का संबंध बाबू लाल से है इसी बात को लेकर अपनी पत्नी को मारा था वह अपनी बहन के घर चली गई थी उसी को लेने मृतक टेंपो लेकर गया वह नहीं आई तो शराब पीकर खर्च हुआ पैसा बाबूलाल से मांग रहा था उन्होंने मारपीट हो गई बाबूलाल ने सर में लाठी मार दिया तथा उसके दामाद बबंदर कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिया हत्या करके भागने के फिराक में थे सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी जुगैल नागेश सिंह मैं फोर्स के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया गया।




