Sonbhadra News : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर "जोरमा पहाड़ी"पर एक दिवसीय मेले का हुआ आयोजन
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जोरमा पहाड़ी पर भव्य मेले का आयोजन,पहाड़ी प्रारम्भ मार्ग पर निर्माणाधीन बजरंग बली का मंदिर दर्शनार्थ दर्शकों को समर्पित

सोनभद्र
7:14 PM, November 15, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोरुखाड़, महुली,जाताजुआ,परासपानी के मध्य में स्थित जोरमा पहाड़ी पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर एक दिवसीय मेले का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मेले में अल सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी सुरु हो गई थी।पहाड़ी पर ऊंचाई पर स्थित जोरमा बाबा व शिव मंदिर पर कथा सुनने व जलाभिषेक करने का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा।इतनी ऊँचाई होने के बाद भी बड़े ही आसानी से श्रद्धालुओं का जत्था पहाड़ी पर चढ़कर दर्शन पूजन कर रहे थे।
मेला में सोनांचल के अलावा छत्तीसगढ़ तथा झारखंड के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आए थे।यहां पर ऐसी मान्यता है कि पहाड़ी पर स्थित जोरमा बाबा के मात्र दर्शन व पूजन से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।बड़ी संख्या में महिला पुरूष जोरमा पहाड़ी के उपर बने मंदिर सुबह से दर्शन करने के लिए पहाड़ी पर चढ़ना सुरू कर दिया।जोरमा पहाड़ का नजारा ही कुछ अलग था। उचें पहाड़ी पर बने मंदिर पर सुबह से ही लोगों का चढ़कर विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर रहे थे।
इससे पूर्व जोरमा पहाड़ी के नीचे पहाड़ी प्रारम्भ मार्ग पर निर्माणाधीन बजरंग बली के मंदिर का औपचारिक उद्घाटन कर इसे आम लोगों के दर्शनार्थ सौंप दिया गया।इस मंदिर के निर्माण में ग्राम प्रधान महुली अरविन्द जायसवाल,केवाल ग्राम प्रधान दिनेश यादव,जोरुखाड़ ग्राम प्रधान विमल यादव तथा जाताजुआ ग्राम प्रधान का विशेष योगदान रहा।बाकी का निर्माण कार्य अन्य दानदाताओं के सहयोग से जारी है।
वहीं सुरक्षा की दृष्टि से विंढमगंज पुलिस मौजूद रही।




