Sonbhadra News : अधेड़ के असामयिक निधन से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव की घटना

सोनभद्र
7:06 PM, June 27, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)।थाना क्षेत्र के महुली गांव में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 59 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महुली निवासी सतेश कुमार शुक्रवार की रात अपने घर की छत पर सोए हुए थे। शनिवार की सुबह करीब चार बजे वह छत से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े।गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई है।
शतेश शांत स्वभाव व मिलनसार व्यक्ति थे।क्षेत्र में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे।उन्हें अच्छा ढोलक वादक माना जाता था।उनके असामयिक निधन से पूरा परिवार सदमें में है। घर में पत्नी समेत दो बेटों, एक बेटी,नाती- पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ दुनिया से अलविदा हो गए।
सूचना मिलते पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




