Sonbhadra News : आगामी 1 मार्च को विभिन्न सन्तों की जयंती मनाए जाने को लेकर हुई बैठक
महुली के राजा बरियार शाह खेल मैदान में सन्त शिरोमणि रविदास,सन्त गाडगे बाबा एवं बाबू जगदेव कुशवाहा की जयंती मनाने को लेकर एक बैठक आहूत की गई

सोनभद्र
6:43 PM, February 22, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। राजा बरियार शाह खेल मैदान महुली में आगामी 1 मार्च को संत शिरोमणि रविदास,सन्त गाडगे बाबा एवं बाबू जगदेव कुशवाहा की जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार को राजन चौधरी (सेवानिवृत्त जिला जज) की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्तावों को पारित किया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के डायरेक्टर अजय कुमार रजक शिरकत करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी, पूर्व एमएलसी शिवबोध राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हीरालाल सायन, पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा रामविचार गौतम, जुबेर आलम जिला पंचायत सदस्य शामिल होंगे।
मुख्य वक्ता के रूप में तेज प्रताप मौर्य अपनी प्रेरक वक्तव्य देंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दुद्धी श्रीमती रंजना चौधरी करेंगी।
बैठक में जयंती समारोह को भव्य बनाने के लिए कई तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें संतों के जीवन पर आधारित भजन-कीर्तन, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामूहिक भंडारे का आयोजन शामिल है। आयोजकों ने स्थानीय स्तर पर सामाजिक समरसता, दलित उत्थान और संतों के आदर्शों को प्रचारित करने पर जोर दिया।
इस मौके पर अवधेश कनौजिया, नीरज कनौजिया, कुंदन कुमार कनौजिया,ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल, शेकरार अहमद, विरेन्द्र कनौजिया,अमित कुमार, विवेक कुमार, बुद्ध नाथ कनौजिया, कामता प्रसाद, बोधराम सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।



