Sonbhadra News : कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप.
थाना क्षेत्र में वन विभाग कार्यालय के निकट स्थित एक कबाड़ की दुकान में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र में वन विभाग कार्यालय के निकट स्थित एक कबाड़ की दुकान में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कबाड़ की दुकान से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन कबाड़ में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का कार्य लगातार जारी रहा और घंटो की मशक्क़त के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की। घटना के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक धुएं का गुबार छाया रहा, जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की प्रारंभिक आशंका जताना मुश्किल है, जिस वजह से वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। कबाड़ दुकान के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि गोदाम में अचानक आग लगने से करीब 6 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह लोग खाना खाने गए थे। वापस लौटने पर जानकारी मिली कि गोदाम में आग लग गई है। पहले स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सुनील कुमार का आरोप है कि दमकल विभाग की टीम मौके पर काफी देर से पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया और भारी नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।