Sonbhadra news: गाव के बस्ती में विशाल अजगर सर्प आ जाने से मचा हड़कंप
राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र मारकुंडी टोला कोनियवां जंगल से भटक कर एक विशाल अजगर सर्प सोमवार को बस्ती में आ जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया

sonbhadra
12:42 PM, December 24, 2024
राकेश चौबे
* वन विभाग को सूचना देने के पश्चात भी नहीं पहुंचे कर्मचारी
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र मारकुंडी टोला कोनियवां जंगल से भटक कर एक विशाल अजगर सर्प सोमवार को बस्ती में आ जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया वहीं पास पड़ोस के लोगों की देखने की भीड़ लग गई । जिसकी जानकारी सूरज यादव प्रधान प्रतिनिधि को होने पर सूरज यादव ने गुरमा वन रेंज के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को सेल फोन से जानकारी दी गई तो वन विभाग ऋषि पाल वन दरोगा ने सेल फोन से शाम तक आने की बात कही लेकिन शाम से रात हो गई मौके पर कोई वन विभाग के कर्मचारी नहीं पहुचे, तत्पश्चात प्रधान ग्रामीणों के सहयोग से गांव के बाहर अजगर को छोड़ दिया गया। तब जाके ग्रमीणों ने राहत की सास ली।
उक्त सम्बंध में मौके पर मुख्य रूप से दिनानाथ, अंगद, कल्लू, बुद्धराम, दिनेश व अन्य बस्ती के लोग उपस्थित थे।




