तहसील सोनभद्र के बिहार की सीमा से लगे खलियारी, नगवा में जिला कृषि अधिकारी डा0हरि कृष्ण मिश्रा, सहायक निदेशक मत्स्य आर के श्रीवास्तव द्वारा में0 यादव खाद भंडार बरैनी, में0विजय खाद भंडार, में0 सिंह खाद भंडार आदि खाद एवं बीज की दुकानों पर छापे मारे गए। जिसमे में0 यादव खाद भंडार प्रो0बृजेश कुमार के प्रतिष्ठान को POS मशीन से विक्रय न करने, स्टॉक में अनियमितता पाए जाने के कारण निलंबित किया गया।में0 विजय खाद भंडार प्रो0विजय कुमार, भैरहवा, में0इफको बाजार, कर्मा प्रो0विशाल श्रीवास्तव को रेट सूची न प्रदर्शित करने, स्टॉक रजिस्टर न दिखाने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कुल छापेमारी के समय कृषि निवेशों के संदिग्ध प्रतीत होने 9 नमूने ग्रहीत कर गुण नियंत्रण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।