Sonbhadra News : स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर विशाल दंगल का होगा आयोजन
सलखन ग्राम पंचायत रामलीला के प्रांगण में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल दंगल का आयोजन किया गया है

sonbhadra
7:04 AM, August 13, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र) सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन ग्राम पंचायत रामलीला के प्रांगण में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल दंगल का आयोजन किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी अरविंद कुमार सिंह गौड़ प्रधान प्रतिनिधि सलखन ने दी जिसमें जनपद समेत अन्य जनपदों के पहलवान अपनी अपनी जोर आजमाइश करेंगे। जिनको उनके योग्यताओं के अनुसार विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।




