Sonbhadra news : नवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल भण्डारा का आयोजन हुआ सम्पन्न
दुर्गा मूर्ति पूजा पंडालों में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया है।

फोटो : भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते लोग
sonbhadra
4:42 PM, October 1, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी/सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नवरात्रि के पावन पर्व के शुभ अवसर पर दुर्गा पूजा समिति मारकुण्डी व्यापार मण्डल, नव दुर्गा पूजा समिति सलखन और मां पाटन देवी दुर्गा पूजा समिति महुआंव कला इन तीनों जगह दुर्गा मूर्ति पूजा पंडालों में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि नवरात्रि पावन पर्व दुर्गा मूर्ति पूजा पंडाल में दर्शानार्थियों महिला पुरुष बच्चों द्वारा दर्शन पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण के पश्चात दोपहर साय रात तक भण्डारा किया गया। उसके बाद रात्रि में देवी जागरण कार्यक्रम रखा गया है।




